Latest Jokes: हंसने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। सिर्फ यही नहीं हंसने की प्रक्रिया के दौरान शरीर में एंटी-वायरल व संक्रमण को रोकने वाली कोशिकाएं बढ़ती हैं। आज कल लोग काम और तनाव की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको डिप्रेशन से बचना है तो हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करें। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप काॅमेडी फिल्म और जोक्स-चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यूं?
बंता- दरअसल, लड़का एक वकील है जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है वो कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है।