फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता ने टीचर को बताया कौन होता है महान व्यक्ति, पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 01 Aug 2022 07:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। हम उदास रहने से मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हसंते लोटपोट हो जाएंगे।

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे।
संता- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं।
टीचर की बोलती हो गई बंद!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 
बॉयफ्रेंड- हां...! 
गर्लफ्रेंड- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!  

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

सोनू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां  बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
सोनू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें