फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पड़ोसन ने पिंकी से मांगी झाड़ू तो मिला ऐसा धमाकेदार जवाब, पढ़िए वायरल चुटकुले

Thu, 18 Nov 2021 10:32 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


कल पिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी।

पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो।

दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने पिंकी से कहा, जरा अपनी झाड़ू दे दो... 

पिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति (फोन पर )- तुम बहुत प्यारी हो।

पत्नी- थैंक्स... 

पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।

पत्नी- थैंक्यू सो मच...और बताओ क्या कर रहे हो? 

पति- आफिस में कोई काम नहीं था, तो सोचा तुमसे थोड़ा मजाक ही कर लूं। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- भारतीय परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करते हैं ,इसका कोई उदाहरण दो।

छात्र- परिवार में बीमार एक होता है और खिचड़ी पूरा घर खाता है।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- यार ,आज के जमाने में बड़ी समस्याएं हैं।

मिंटू- क्यों...क्या हुआ? 

चिंटू- कंपटीशन इतना बढ़ गया है कि किसी को अपना दर्द सुनाओ तो वे अपना रोना रोने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : istock
सोनू एक बैंक में गया और बोला... मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है...! 

बैंक मैनेजर- किसके साथ...? 

सोनू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो... 

बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको.. 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
मास्टर जी- बच्चों बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा...? 

पति-पत्नी, भाई-बहन, मां-बाप, प्रेमी-प्रेमिका या दोस्त...? 

गप्पू खड़े होकर बोला- सर, चप्पल...! 

फिर मास्टर साहब ने चप्पल से की गप्पू की पिटाई...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
पति (खाना खाते समय)- एक रोटी और देना! 

पत्नी- खत्म हो गई... 

पति- ऐसे कैसे? 

पत्नी- वैसे ही, जैसे कल साड़ी लाने के लिए पैसे खत्म हुए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें