फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता और बंता की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Tue, 17 May 2022 04:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Latest Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

संता अपना लेसन याद करके नहीं आया।

टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?

संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।

टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?

संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।

टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?

संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए !!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।

बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?

संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रानी अपनी सहेली बानी से- क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?

बानी- हां, 5 हजार रुपये की है।

रानी- अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?

बानी: हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।

रानी: क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?

बानी- नहीं, मैंने पति ही बदल लिया।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?

मिंटू- सौ फीसदी !!!

चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?

मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay


चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 

कंडक्टर- जी 24 घंटे। 

चिंटू- वो कैसे? 

कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock


पप्पू सिर जमीन पर और पैर ऊपर करके सीधा खड़ा था… 

पापा- पप्पू पैर ऊपर करके उल्टा क्यों हो गया है? 

पप्पू- पापा मैंने अभी-अभी सिर दर्द की दवा खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए इसलिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा

डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं

मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?

डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें