फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: संता- यार ये शादी का क्या मतलब होता है? बंता ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 05 Mar 2022 06:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हंसना हर इंसान के लिए जरूरी होता है। हम सभी को समय निकालकर दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से चेहरे की चमक बनी रहती है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....

एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...

अकबर- कौन हो तुम??

पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...

अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??

पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)

अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...

पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock


संता- यार ये शादी का क्या मतलब होता है? 

बंता- धूमधाम से खुद की सुपारी देना।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- मिंटू मैंने सुना है कि तुम्हारी सगाई हो गई है, बधाई हो तुम्हें
मिंटू- हां पर मैंने सगाई तोड़ दी
चिंटू- क्यों क्या हुआ
मिंटू- सर मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है उसने साफ मना कर दिया
चिंटू- जे तो अच्छी बात थी ना
मिंटू- सर जो किसी और की नहीं हुई बो मेरी क्या होगी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन में दो यात्री
पहला- व्हाट्सअप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है..
दूसरा- वो कैसे..
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार संता के फोन पर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हैं?
संता– नहीं, पर आप कौन हो ।
लड़की– तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की– क्या आप शादीशुदा हो ?
संता – हां, पर आप कौन?
लड़की– तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोकेबाज।
संता– सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की– बीवी ही हूं कुत्ते, आज तो बस
तू घर आजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें