आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर हंसते रहते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने में जोक्स और चुटकुले हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
रमेश समंदर किनारे लेटा धूप ले रहा था..अंग्रेजी थोड़ा तंग थी इतने में ....
एक अमेरिकी- आर यू रिलैक्सिंग?
रमेश- नो डियर आई एम रमेश ...
थोड़ी देर बाद एक दूसरा अमेरिकन वहां से गुजरा- आर यू रिलैक्सिंग?
रमेश चिल्लाकर- कमीने, आई एम रमेश!
फिर खिजलाकर रमेश वहां से उठकर दूसरी तरफ चला गया, जहां एक अमेरिकन सुंदरी लेटी थी रमेश ने उससे पूछा- आर यू रिलैक्सिंग?
अमेरिकी सुंदरी- यस, आई एम रिलैक्सिंग...
रमेश उसे एक तमाचा मार के बोला, यहां पड़ी है, उधर तुझे तेरे घरवाले ढूंढ रहे हैं।