फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पति और पत्नी की बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Tue, 06 Sep 2022 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: हर दिन जोर जोर हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है। हंसने की वजह से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमारे आस-पास भी नहीं भटकी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

उर्दू की खूबसूरती देखिए
मैंने सुबह-सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो मित्र?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज्जतों-अजमत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ्त से आजाद करने की कशमकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी- थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच...और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कंजूस की पत्नी- सुनिए जी आज जब बाजार से आओ
तो एक कंघी लेते आना पुरानी कंघी का दांत टूट गया है।
कंजूस पति- एक दांत टूटने पर नई कंघी?
पगला गई है क्या तू?
कंजूस की पत्नी- कंघी का आखिरी दांत था वो समझे।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- तुम दारू क्यों पीते हो?
लड़का- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए!
लड़की- ब्रेकअप क्यों हुआ?
लड़का- दारू पीता था इसलिए।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल किया।
ऑपरेटर- आपको क्या समस्या है ?
महिला- मेरे पैर की अंगुली टेबल से टकरा गई है।
ऑपरेटर- हंसते हुए, और इस के लिए आप एम्बुलेंस बुलाना बुलाना चाहती हैं।
महिला- नहीं, एम्बुलेंस तो मैं पति के लिए मंगा रही हूं, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पड़ोसी- माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर क्यों आ-जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?
बूढ़ी औरत- नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा कर रही है।
उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो सास को अंदर करो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पापा- बेटा तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा।
बेटा- थैंक्स पापा, आप बहुत अच्छे हैं।
पापा- पास हो गए तो कॉलेज जाने के लिए और फेल हो गए तो दूध बेचने के लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें