फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: प्रेमी और प्रेमिका की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 06 Sep 2022 07:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हंसते रहना चाहिए। हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
प्रेमी- बेवफा तूने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया
प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता बंता आपस में बात कर रहे थे...
संता- एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया,
बंता- क्या?
संता- धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं, मान लो  कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना, सुन भी
लिया तो किसी को कैसे बताएंगे?

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?
बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।
पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस इंस्पेक्टर- तुमने बक्सा चुराया पर पास 
पड़ी नोटों की गड्डी छोड़ी दी।
चोर- साहब पर FIR में इसका जिक्र मत करना।
इंस्पेक्टर- क्यों?
चोर- मेरी इस चूक के लिए पिताजी मुझे मारेंगे।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल
और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- बाकी?
महिला- कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं। तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर बनने के बाद पप्पू दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर बोला...

जीवन का पहला ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया।

पप्पू दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर बोला-

हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें