फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पत्नी से पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 18 Jul 2022 05:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं तो हमारा पूरा दिन खुशी-खुशी बीतता है। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा? 
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है? 
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? 
पति- हां, क्या करना है? 
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है? 
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  
सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा-शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर- और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
 दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- जरा किचन से आना तो अचार की डिब्बा लेते आना
पति- यहां तो नहीं रखा है, मुझे नहीं दिख रहा
पत्नी- मुझे पहले ही पता था, तुम अंधे भी हो और कामचोर भी,
इसलिए पहले ही ले आई
पति- बेहोश...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
गोलू भोलू से- यार तू आज परेशान दिख रहा है
भोलू- हां यार, मैं जो भी काम करता हूं मेरी पत्नी बीच में आ जाती है
गोलू- तू एक बार ट्रक चलाकर देख, शायद तेरी किस्मत साथ दे दे...
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू  का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू  रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
पिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की की ब्वॉयफ्रेंड से बहुत दिन से बात नहीं
हुई थी...!
लड़की ने रोमांटिक होकर फेसबुक पर अपडेट किया
'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया -
धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें