आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से हंसी गायब होती जा रही है। यही कारण है कि लोगों में तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा जैसी शिकायत रहती है। मगर, इस समस्या को दूर करने के लिए एक ही उपाय है कि हम अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लें। पूरे दिनभर में एक ऐसा समय निकाले जिसमें हम अपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ हंस बोल सकें। ऐसे में हमारी मदद करते हैं जोक्स और चुटकुले जिन्हें हम पढ़कर खूब हंस सकते हैं और दूसरों को भी सुनाकर खुश कर सकते हैं। तो चलिए फिर देर नहीं करते हैं और चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर.......
सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!