फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: पति ने पत्नी से कहा- काश तुम गुड़ होती, मिला गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Fri, 04 Mar 2022 06:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : istock
हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हम सभी को सेहतमंद रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान पर काम का बोझ बढ़ गया है जिसकी वजह से वह अपने परिजनों के साथ बैठकर अपने मन बात भी नहीं कह पाता है, क्योंकि समय नहीं मिल पाता। इसकी वजह से इंसान जल्द ही मानसिक तनाव से घिर जाता है। इसीलिए हम सभी मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए कम से कम दिन एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। 


हॉस्पिटल के बाहर एक बोर्ड लगा था, इलाज का 1000/- रूपये

बनिये का इलाज मात्र 100/- रूपये

पंडित- हमारा इलाज इतना महंगा, बनिये का सस्ता क्यों?

डॉक्टर-क्योंकि बनिये के इलाज में खर्चा ही नहीं आता!

पंडित- कैसे..??

डॉक्टर- कोई बनिया बेहोश हो, उसे 10 रुपया सुंघा देता हूं वो होश में आ जाता है!
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock


पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम गुड़ होती, कभी तो मीठा बोलती... 

पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!! 

पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बंटू- वेटर, ऐसी चाय पिलाओ

जिसे पीकर मन.. झूम उठे और बदन नाचने लगे..!!!

वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 

बैंक मैनेजर- किसके साथ? 

संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।

बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो? 

बंता- कल एक न्यूज चैनल की एंकर ने कहा था। आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। 

तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें