फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? प्रेमी का जवाब सुनकर हो गई बेहोश

Sun, 31 Jul 2022 06:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: हर दिन हम खुल कर हंसते हैं तो शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता आपके आसपास भी नहीं भटकटी है। जोक्स और चुटकुले हमें हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार  जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?
पप्पू- बताते हैं...!
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...!
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया..!
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला- 
साहब इसमें तो बतासे हैं..!
पुलिसवाला (पप्पू से)- इसमें बतासे हैं तो 
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था..?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
प्रेमिका बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोटू- यार बता I am going का मतलब क्या हो होता है?
पतलू- मैं जा रहा हूं
मोटू- ऐसे कैसे जाओगे, मैं 20 लोगों से पूछ चुका हूं
सब चले जाने की बात करते हैं
जवाब बताकर जाओ..

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में लिखा है कि 25% महिलाएं मानसिक रोग के लिए दवाइयां लेती हैं
पति- यह तो बहुत डरावना समाचार है
पत्नि- क्यों..?
पति- इसका मतलब 75% बिना दवाइयां लिए घूम रही हैं...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू बहुत दुखी था...,
किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो?
सोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख
रुपए उधार दिए थे, अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- इतना परेशान क्यों है?
बंता- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े टैडी बियर गिफ्ट किए थे,
संता- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?
बंता- उसकी मम्मी ने दोनों की रूई निकलवाकर 2 तकिए भरवा लिए...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधार कार्ड का ऑफिस बंद था
कार्ड बनवाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी,
एक आदमी बार बार लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहा था,
लोग बार उसे पीछे पकड़ कर खीच देते थे,
उसने 4-5 बार कोशिश की,
फिर हारकर वह बोला, लगे रहो लाइन में सालो,
आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें