यदि आप अपनी तकलीफ को कम करना चाहते हैं तो हंसना-मुस्कुराना काफी फायदेमंद होता है। मुस्कुराने से खुशी का अनुभव होता है जिससे सकारात्मक सोच बढ़ती है। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति अधिक जीते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हेल्थ एक्सपर्ट भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा जोक्स भी हंसने में अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स इन्हें पढ़िए और खुश रहिए.........
सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है..