फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 17 Apr 2022 03:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny And Viral Chutkule in Hindi: हर इंसान के लिए आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कराने से मानसिक तनाव से बचा जा सकता है। हंसने से शारीरिक तौर पर हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? 

पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल 

बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

वहां क्यों बैठी है?

लड़की- सेब खाने

महिला- पर यह तो आम का पेड़ है!

लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो

सेब लेकर आई हूं।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...

लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे

बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है

लड़की- धारा

बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145

लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 

उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 

दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो

वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 

कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 

दुकानदार बेहोश
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

संता- स्कूल से जल्दी घर आ गया... 

मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए, 

संता- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया... 

मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया 

संता- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।

लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,

उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।

हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें