Latest Jokes in Hindi: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हम खुश नहीं रहेंगे, तो जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाएंगे। इसलिए मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए प्रसन्न रहना चाहिए। अगर आपको हंसने की वजह कोई नहीं मिलती है, तो आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी- बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी- वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।