Latest Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहेंगे। हंसी एक दवा की तरह है जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता- दादी आप कहां-कहां घूमी हैं...
दादी- पूरा हिंदुस्तान
संता- तो अब कहां घूमेंगी...
बंता- अब कब्रिस्तान...
दे थप्पड़....दे थप्पड़....दे थप्पड़।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : Jokes
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता- कोई चीज बुरी नहीं है होती बस समय समय की बात है।
बंता- बोला वौ कैसे
संता- अगर बगल की स्कूटी पर खूबसूरत लड़की हो तो ट्रैफिक जाम भी अच्छा लगता है।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू- यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद ही नहीं आई । ऊपर की सीट मिली थी, साथ ही साथ गर्मी भी बहुत थी।
गप्पू- अरे तो सीट बदल लेना चाहिए था।
पप्पू- कैसे बदलता? नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पापा- सोनू क्या बात है तेरी मम्मी आज इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
सोनू- बस ऐसे ही पापा, मम्मी ने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी तो मैंने गलती से फेवीस्टिक दे दी है…
पापा (हंसते हुए)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल… भगवान सभी को ऐसा ही बेटा दे…