Today’s Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हैं मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने से हमें और भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। सलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमें सुबह और शाम हंसने की सलाह देते हैं। हंसी कई गंभीर बीमारियों से निजात पाने में भी हमारी मदद करती है। दरअसल, जब मन खुश रहता है तो हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?