फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता बंता की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 26 Aug 2021 04:05 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता - अरे बंता तू इतना मोटा कैसे हो गया? 

बंता - हमारे घर में फ्रिज नहीं है न।

संता - तो?

बंता - कुछ बचा नहीं सकते,
सब खाना पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मां - तू पूरा साल नहीं पढ़ता और एग्जाम आते
ही किताबों में लग जाता है ऐसा क्यों?

बच्चा - क्योंकि लहरों का सुकून तो सभी को पसंद
है, लेकिन तुफानो में कश्ती निकालने का मजा ही
कुछ और है।

मां - इधर आ, तुझे मैं बनाती हूं टाइटैनिक का ड्राइवर।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू किसी लड़की के घर पर रिश्ता लेकर गया।

लड़की के मां-बाप बोले - हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई 
कर रही है।

पप्पू बोला - कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
अगर अचानक कोई दोस्त कई सालों
बाद फोन करे और मिलने के लिए बुलाए
तो समझ लेना की वह

एलआईसी एजेंट बन गया है।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक पागल खाली पेपर को 
बार-बार चूम रहा था।

दूसरा पागल - ये क्या है?

पहला पागल - लव लेटर है।

दूसरा पागल - मगर ये तो खाली है।

पहला पागल - आज कल बोलचाल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता रोटी का एक निवाला खुद

खा रहा था और एक पास बैठी

मुर्गी को खिला रहा था...

बंता - ये क्या कर रहा है?

संता - चिकन के साथ रोटी 
खा रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें