फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब जलेबी खाकर बिना पैसे दिए जाने लगा पप्पू, आगे की कहानी जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Thu, 26 Aug 2021 12:50 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


लड़की - मेरे होंठ कितने खराब हैं।

डॉक्टर - प्लास्टिक सर्जरी करा लो।

लड़की - कितने पैसे लगेंगे? 

डॉक्टर - छह लाख रुपए।

लड़की - अगर प्लास्टिक मैं खुद लगा दूं तो?

डॉक्टर - फेवीकॉल भी लेती आना
फ्री में चिपका दूंगा।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है। लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए।

इंजीनियर - अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - यार बता I am going का मतलब क्या होता है?

बंता - मैं जा रहा हूं।

संता - ऐसे कैसे जाओगे? मैं ये सवाल 20 लोगों से पूछ चुका हूं।
सब चले जाने की बात करते हैं जवाब बताकर जाओ।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - हाय राम...! आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?

पति - अरे मेरे दोस्त ने ईंट मार दी।

पत्नी - आप भी मार देते... आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?

पति - मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
भिखारी - बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान आपका भला करेगा।

बाबूजी - एक रुपए से क्या होगा इस महंगाई में।

भिखारी - मैं आदमी की हैसियत देखकर ही मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू आधा किलो जलेबी खाके 
बिना पैसे दिए जाने लगा, 

दुकानदार - ओ भाई पैसे?

पप्पू - नहीं है।

दुकानदार ने उसे कूट दिया...

वो उठकर कपड़े झाड़ते हुए बोला -
भैया इसी भाव में एक
किलो और तौल दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें