फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: बेटा- साढ़ू का रिश्ता क्या होता है? पापा का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 15 May 2023 11:30 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हर इंसान के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है, लेकिन अगर इन परेशानियों को हंसते मुस्कुराते हुए पार किया जाए, तो मुश्किलें कम हो जाती है। हंसना मुस्कुराना इंसान के लिए बहुत जरूरी होता है, इससे हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। दुख के वक्त में भी हंसने-मुस्कुराने से सकारात्मक माहौल बनता है। आस-पास के लोगों का भी मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। जोक्स और चुटकुले आपको हंसाने का काम करते हैं। इसलिए मानसिक तनाव से बचने और स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे। 

बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है?
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं...और पापा डर के मारे 'पीले'
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर एक घोड़े का ऑपरेशन किया
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कंपाउंडर से कहा- देखो कोई औ जार तो नहीं छूट गया पेट में
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता नहीं दिखाई दे रहे!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने के बाद अच्छा नहीं लग रहा,
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें
महिला- किस समय? 
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पत्नी- तुम सोते हुए मुझे गाली दे रहे थे?
पति- नहीं, तुम्हें कोई गलतफहमी हुई हैय़
पत्नी- कैसी गलतफहमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें