फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: बंता- घोड़ी पर दूल्हा ही क्यों बैठता है दुल्हन क्यों नहीं? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 23 Apr 2022 02:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
Most Funny Chutkule in Hindi: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हम सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो टेंशन से बच सकते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मददगार साबित होते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हसने और हंसाने का सिलसिला..

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 

लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?

संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...

लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न

संता- चौंककर हां, बिलकुल सही

लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू

लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 

संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी

उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
बंता- घोड़ी पर दूल्हा ही क्यों बैठता है दुल्हन क्यों नहीं? 
संता- घोड़ी पर बैठाकर दूल्हे को भागने का आखिरी मौका दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया।
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया।
 रमेश फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया. रमेश- रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा।

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

दुकानदार- आप रोज दुकान पर आती हैं, गहने भी देखती हैं, लेकिन कुछ भी लेती नहीं..ऐसा क्यों?
महिला- लेती तो मैं हमेशा हूं, लेकिन आप ध्यान नहीं देते...!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

पिंटू- तुम जानते हो मंटू कि भारत कभी बंद नहीं हो सकता...
मिंटू- वो क्यों?
पिंटू- क्योंकि, इंडिया गेट पर कोई गेट ही नहीं है!!!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
संता मैनेजर के कैबिन में आया
मैनेजर- क्या तुम नहीं जानते कि बिना आज्ञा अंदर आना मना है?
संता- इसीलिए तो आज्ञा लेने अन्दर आया हूं...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

जब मेहराजी का बेटा फेल हो गया
पड़ोसी- अरे आपका बेटा फेल हो गया है और आप मिठाई बांट रहे हैं?
मेहराजी- जी, 80 बच्चों की क्लास में 60 फेल हैं, तो बहुमत तो मेरे बेटे के साथ ही हुई न!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें