Latest Jokes: वर्तमान समय में लोगों की जिंदगी भागभागम हो गई है। काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग हंसना भूलते जा रहे हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। हम सभी को मानसिक तनाव से बचने के लिए हर जिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एकस्पर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के कई फायदे हैं। इसीलिए हम आपकों हसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे.
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी.
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे.
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया.
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे.
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।