फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: मालिक ने नौकर से कहा- दुकान का ध्यान रखना, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 26 Nov 2022 02:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Chutkule in Hindi: हंसने से जीवन खुशहाल रहता है और आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर की उदासी दूर रहती। हंसी एक नहीं कई बड़े फायदे हैं। हंसी से आपको मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मालिक ने नौकर से कहा- मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई ऑर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना।
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा- कोई ऑर्डर आया?
नौकर ने कहा- जी हां, आया था, उसने ऑर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ।
मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया।
दुकानदार बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा बाप से- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है 
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं... 
तभी वहां मम्मी आ गई बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बड़े बोर्ड पर मिक्सर के साथ लड़की की फोटो लगी थी
और लिखा था- एक्सचेंज ऑफर...
पति बहुत देर से वो बोर्ड देख रहा था।
यह देख कर पत्नी बहुत ही नम्रतापूर्वक बोली-
घर चलिए ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है !!!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
बेटा बियर पीकर घर लौटा और मां की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा।
मां- बेटा तू आज फिर से पीकर आया है।
बेटा- नहीं मां, मैंने नहीं पी है।
मां- तो फिर से सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है।
बेटा हक्का-बक्का 

आज के मजेदार जोक्स: जब डॉक्टर से मिलने गया मरीज, दोनों की बातचीत सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक की बीवी उसके बगल में बैठी थी।
बीवी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए,
मुर्गा बोला- एक बार DOLO 650 दे कर भी देख लो।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में प्रश्न पूछा गया- “माल्यार्पण करने” का अर्थ बताओ ?
छात्र ने लिखा- सरकारी बैंकों द्वारा गरीब जनता की
गाढ़ी कमाई माल्या को अर्पण
करने को ही माल्यार्पण कहते हैं।
बच्चा सीधे MBA
के लिये सेलेक्ट हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मैंने एक ऐसी चीज बनाई है जिससे दीवार के आर पार देख सकते हैं।
बंता (हैरान होकर )- वाह, ऐसी क्या चीज़ बनाई है?
संता- छेद।
बंता आज भी हंस रहा है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें