फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब पार्टी में जाकर पत्नी ने कही स्टेज पर आग लगाने की बात, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 29 Jul 2022 12:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : self
Latest Jokes: आज के समय में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचता है। लोग चाहकर भी अपने करीबियों को समय नहीं दे पाते। ऐसे में वह कई बार अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं। साथ ही लोगों को अवसाद और तनाव जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप इन सब बीमारियों से दूर रहना चाहते है, तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। अगर आप दिन में एक बार अपने लिए थोड़ा समय निकाल लेते हैं, तो इससे भी आपका काम हो सकता है। दरअसल, हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा मन और स्वास्थ्य दोनों ठीक रहता है। जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से हमें बचाता है। ऐसे में हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं. जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। 

पति- पत्नी पार्टी में जाते हैं।
पत्नी आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे।
पति- अरे मैं माचिस लाना भूल गया।
पत्नी- अरे मैं डांस की बात कर रही हूं।
पत्नी, हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? 
चिंटू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना।
मास्टर जी- तो? 
चिंटू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं, हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना।
फिर हुई चिंटू की जोरदार धुनाई।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई: बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली: माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पति से वादा करके बुरी फंसी पत्नी...
पत्नी – मैं मायके तभी जाऊंगी जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति – मंजूर है पर वादा करो
कि घर भी तुम तभी आओगी जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा...
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला...
पप्पू: प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू: नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें