Jokes in Hindi: वर्तमान समय में हंसी-मजाक एक बहुत जरूरी चीज है। हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है और तरोताजा महसूस करते हैं। आजकल की टेंशन भरी लाइफ में हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसेंगे नहीं तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। इसलिए तनाव और इससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए हंसते रहना चाहिए। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
Jokes in Hindi: सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!