फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: भूगोल की खूबसूरत टीचर ने टीटू से पूछा सवाल, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

Fri, 08 Dec 2023 01:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes In Hindi: हंसते-मुस्कुराते रहना वो आदत है जो आपको कई प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों से आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकती है। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते-मुस्कुराते रहते हैं उनका मन शांत रहता है और ये शरीर को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। हंसना हार्ट से लेकर अवसाद जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिमों को कम करने का काम करता है। सभी लोगों को रोजाना ऐसे उपाय करते रहना चाहिए जो आपके चेहरे पर हंसी-खुशी लेकर आएं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंस नहीं रोक पाएंगे।

खचाखच भरी मुंबई लोकल में एक खूबसूरत महिला सफर कर रही थी।
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी।
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया।
महिला-आराम से खड़े हो जाओ!
लड़का- सॉरी।
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी।
महिला- काय करतो तुमी।
कनपुरिया लड़का- खैनी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान बुखार आने पर इतनी जल्दी-जल्दी दवाई नहीं ढूंढता...
जितनी जल्दी...
फोन की बैटरी कम होने पर चार्जर ढूंढने लग जाता है...!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भूगोल की खूबसूरत टीचर ने टीटू से पूछा...
टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
टीटू- घर से स्कूल के लिए मेकअप करके निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।
टीटू को पड़े जोर के थप्पड़!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू सड़क पर जा रहा था, तभी एक चिड़िया
उसके सिर पर बीट करके उड़ गई।
रूमाल से सिर साफ करते हुए पप्पू बोला-
भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि उसने
गाय-भैंसों को उड़ने के लायक नहीं बनाया...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई...
गुस्से में आकर पत्नी बोली- अब तो हद हो गई,
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है...!!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें