फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी- अरे! आपने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए? पति ने दिया गजब का जवाब

Fri, 01 Sep 2023 05:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Funny Jokes: आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले तनाव से कई बार लोग अवसाद जैसी समस्या शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सभी परेशानियों से बचकर रहना चाहते हैं तो आपको दिन में थोड़ा समय अपने लिए निकालकर जरूर हंसना चाहिए। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लाते रहते हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मेट्रो में सफर कर रहे पप्पू की सीट के सामने एक खूबसूरत लड़की आकर खड़ी हो गई...
पप्पू अपनी सीट पर बैठा रहा...
तभी पापा की परी मोबाइल में राष्ट्रगान बजा दी।
राष्ट्रगान सुनते ही पप्पू अपनी सीट छोड़कर खड़ा हो गया...
यह देख लड़की राष्ट्रगान बंद कर पप्पू की सीट पर बैठ गई।
पप्पू यात्रियों को देखकर बोला- अब मेरी बारी...
यह कहकर पप्पू ने भी राष्ट्रगान बजा दिया...
पापा की परी को भी उठना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
लड़की - बस दो मिनट दे दो।
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'!
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अरे! आपने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
पति - नाई के पास तीन रुपये खुल्ले नहीं थे, तो मैं बोला तीन रुपये की और काट दे।
पति - मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है।
पत्नी - अरे वाह! मेरे पति परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया, इसमें मेरी नई सैंडल है...!
पत्नी (पति से) - पूरा दिन बस क्रिकेट, क्रिकेट, क्रिकेट...मैं घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति (कमेंट्री करते हुए) - पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
लड़का: हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां: क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
लड़का: मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो। क्या लिखोगे?
पति- जहां भी रहो खुश रहो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें