Latest Chutkule: अगर आप एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीना चाहते हैं. तो आपको हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। क्योंकि जब हम हंसते हैं तो हमारा मन शांत रहता है और हमारे शरीर के अंदर के साथ-साथ हमारे चारों ओर भी सकारात्मकता आती है। ऐसे में हमारे आस पास के लगो भी हमसे काफी मिल-जुल के और खुशी से रहते हैं। हंसने से हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। आजकल लोगों को अवसाद और तनाव जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसते मुस्कुराते रहने की सलाह देते हैं। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि उनके पास हंसने की कोई वजह ही नहीं है, तो ऐसे में जोक्स या चुटकुले आपकी काफी मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि हम भी आपके लिए हर दिन बहुत ही मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं।
चिंटू- सर टी-शर्ट अच्छी लग रही है आप पर...
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी...
चिंटू- सर सिर्फ टी-शर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है, एकदम बकवास...
फिर क्या था चिंटू को छुट्टी तो मिली नहीं नाइट शिफ्ट और लगा दी बॉस ने...