फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: डॉक्टर मरीज से- तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो क्या इनाम दोगे? जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Thu, 07 Jul 2022 07:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Viral Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हम सभी को रोज नई-नई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ जाता है। अगर हमें मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर मानसिक तनाव और चिंता से मुक्ति पा सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी चटपटे जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

संता ने बंता से पूछा -
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे ?
बंता बोल- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला -
जिसे जिस चीज की कमी होती हैं, वह वही लेना पसंद करता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?

मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......

आपकी फ्री में खोद दूंगा।

डॉक्टर बेहोश
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।

सास- ऐसा क्यों? 

दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं। 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 

पति- अगर मैं मर गया तो? 

मीना- ऐसा मत कहो जानू।

पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 

मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे? 

बेचारा पति अभी भी सदमे में है !!!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला... 
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है... 
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है? 
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू के पास आया अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड
गप्पू- भाई बुरा लग रहा होगा?
पप्पू- हां, भाई बहुत बुरा लग रहा है।
गप्पू- जाएगा?
पप्पू- हां जाउंगा ज़रूर। प्यार अपनी जगह है और शादी का खाना अपनी!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार से डॉक्टर बोला...
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, कोई चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें