फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर और पप्पू की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Sun, 19 Jun 2022 01:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: शरीर के लिए हंसी एक दवा की तरह काम करती है। हंसने से हम टेंशन और मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम चाहें तो हंसने में जोक्स और चुटकुले की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक आदमी बाबाजी का सत्संग सुनकर घर आया।
घर आकर उसने अपनी बीवी को निकाल दिया और नौकरानी से शादी कर ली।
रिश्तेदारों ने पूछा ऐसे क्यों कर रहे हो?
उसने जवाब दिया- बाबाजी ने कहा था कि माया छोड़ दो और शान्ति के साथ रहो, तो मैंने वैसा ही किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? 
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो। 
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
मम्मी जब मैं रात को सू-सू करने गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- नहीं तो! क्या हुआ?
गोलू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला तो लाइट अपने आप चालू हो गई और ठंडी-ठंडी हवा आने लगी।
उसकी बात सुनकर मम्मी गुस्से में बोली- तू फिर फ्रिज में सू-सू कर आया।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- की गाड़ी कीचड़ में फंस गई
पिंटू- क्या हुआ चिंटू?
चिंटू- गाड़ी फंस गई यार अब इंतजार कर रहा हूं।
पिंटू- किसका?
चिंटू- निरमा वाली तीन औरतों का।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ।
स्टूडेंट- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है।
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ।
स्टूडेंट- .......और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बार तीन दोस्त ट्रेन में सफर कर रहे थे।
अचानक किसी ने चेन पुलिंग कर दी।
पहला दोस्त- यार लगता है ट्रेन का पेट्रोल खत्म हो गया है।
दूसरा दोस्त- लगता है कि ट्रेन का पहिया पंक्चर हो गया है।
तीसरा दोस्त- रुक भाई मैं उतर कर देखता हूं।
(नीचे से चिल्लाता है) अरे भाई ट्रेन के तो सारे टायर ही निकल कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें