फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Chutkule: सोनू से पूछा गया- कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 16 Jul 2022 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Chutkule in Hindi: हंसी एक सामान्य प्रक्रिया है। हंसी मजाक की बात करते और जोक्स पढ़ते वक्त हंसी आ ही जाती है। सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

डॉक्टर के पास पहुंच पप्पू, बोला मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने पप्पू से कहा: आपकी एक किडनी फेल हो गई है... 
पप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ?

...........

सोनू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया... 
सवाल - कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? 
सोनू का जवाब - बेसन के पकौड़े।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? 
बंता- घरवाली 
संता- मतलब? 
बंता- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक अंकल ने सोनू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
सोनू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश- शराब पीते पीते रोने लगा।
उमेश- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो? 
रमेश- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं 
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना... 
खूबसूरत लड़की- पर क्यों? डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेकर गई।
लड़की-मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक-मैडम इंजन में दिक्कत है। और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की-अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

एक छिपकली की नीलामी हो रही थी… 
पहली बोली थी- दस लाख दूसरी बोली थी- पचास लाख तीसरी बोली थी- एक करोड़ इतने में जज साहब बोल पड़े इस छिपकली में ऐसी क्या बात है, जो लोग इतनी ऊंची बोली लगा रहे हैं?
तभी किसी ने कहा- जज साहब, इस छिपकली से बीवी डरती है… 
जज- अच्छा, 2 करोड़ की बोली मेरी तरफ से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें