फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: हमारी शादी नहीं हो पाएगी, लड़के की बात सुनकर लड़की के उड़ गए होश

Fri, 26 Jun 2026 05:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: चुटकुले हास्य और मनोरंजन का एक छोटा रूप हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को हंसाना होता है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

लड़का- तुमसे एक बात कहनी है,
कल जब तुम कॉलेज गई हुई थीं, तब मैं तुम्हारे घर गया था
लड़की- फिर
लड़का- लगता है, अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी
लड़की- क्यों, पापा से मिले थे क्या?
लड़का- नहीं, तुम्हारी छोटी बहन से मिला था...... 
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- आदमी अपने घर में सिर्फ,
दो ही कारणों से खुश होता है
साली- कौनसे दो कारण?
जीजा- जब बीवी नई हो या बीवी नहीं हो....


साली- मेरी एक बात समझ नहीं आई कि,
आपने कुत्ता क्यों पाला?
जीजा- ताकि लोगों को पता न चल सके,
कि भौंक कौन रहा है? 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साबुन लेने दुकान पर गई कजूंस लड़की दुकानदार से बोली-
ऐसा साबुन दो जो कम घिसे और नहाने के बाद चेहरे पर लाली लाए
दुकानदार (नौकर से)- मैडम को एक ईट का टुकड़ा दे दो.....

Jokes: बॉस से हरीश- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए, पढ़िए वायरल हो रहे मजेदार चुटकुले

Chutkule In Hindi: बस में चढ़ते गोलू से कंडक्टर ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से
लीवर खराब हो जाता है, बंद कर दो प्लीज
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम
पति (कुछ देर बाद)- मैंने पेपर वाले से बात कर ली,
कल से पेपर नहीं डालेगा
पत्नी बेहोश.... 


पति (पत्नी से)- मैं तुम्हे एक कविता सुनाऊं
पत्नी- हां
पति- पत्नी घर की रानी है, करती अपनी मनमानी है
काम बताओ तो चिढ़ जाएगी, शॉपिंग कराओ तो खिल जाएगी..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी में आए बरातियों को नाचते देख ससुर ने दामाद से पूछा- 
ये बराती पागलों की तरह क्यों नाच रहे हैं?
दामाद- क्योंकि मैंने उनको बोला है कि दहेज के पैसे से
उन सबका उधार चुका दूंगा....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें