फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सास-बहू पर बने ये 10 चुटकुले, हंसने पर कर देंगे मजबूर, लगी शर्त!

Sat, 04 Aug 2018 07:03 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
1 of 5
Saas Bahu Jokes
सास (गुस्से में): मैंने कितनी बार कहा है बहू कि बिन्दी लगा के बाहर जाया करो
बहू: पर जींस-टॉप में बिन्दी कौन लगाता है मां जी ?
सास भी बड़ी तेज थी,तुरंत नहले पे दहला मारकर बोली –
मैंने कब कहा कि जींस पे लगा,माथे पे लगा ले बेटी 

2 of 5
Saas Bahu Jokes
एक सास ने नई-नवेली बहू से पूछा : बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
बहू : तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी
सास: अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी?
बहू: तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी
सास: अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी?
बहू: तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी।
सास (मजे लेते हुए आगे बोली): और मैं जमीन पर भी तुम्हारे बगल में बैठ गई तो क्या करोगी?
बहू (खीझकर): तो मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमें बैठ जाऊंगी।
सास: और अगर मैं गड्ढे में भी आकर बैठ गई तो?
बहू: तो मैं ऊपर से मिट्टी डालकर सिलसिला खत्म कर दूंगी।

3 of 5
Saas Bahu Jokes
सास को बाहर से चिल्लाने की आवाज आई ,
सास: बहू कौन है बाहर
बहू: मां जी भिखारी था,मैं ने भगा दिया
सास (गुस्से में):  अरे कलमुंही मुझसे बिना पूछे भिखारी को भगा दिया ,उसे जल्दी वापस बुला ,

बहू ने जैसे ही भिखारी को बुलाया ,वह खुशी से भगा हुआ वापस आया

सास: सुन रे भिखारी इस घर की मालकिन मैं हूं ,
खबरदार जो फिर से भीख मांगने आया ,भाग यहां से

4 of 5
Saas Bahu Jokes
सास अपनी बहू से परेशान थी, क्यूंकि वो कोई काम नहीं करती थी
एक दिन सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर सलाह की,'कल सुबह मैं घर में झाड़ू लगाउंगी और तुम मुझे टोकना कि लाओ मां मैं कर देता हूं। इस तरह बहू को कुछ तो शर्म आएगी।'

सुबह जैसे ही मां झाड़ू लगाने लगी...

बेटा: लाओ मां मैं कर देता हूं
बहू: अरे, इसमें झगड़ने की क्या बात है, एक दिन मां लगाएंगी और एक दिन तुम लगा लेना। 
विज्ञापन

5 of 5
Saas Bahu Jokes
नौकरानी (बहू से) : मेमसाब, जल्दी आइए। पड़ोस की तीन औरतें बाहर बाहर आपकी सास की पिटाई कर रही हैं।   
बहू  बालकनी में आकर देखने लगी
नौकरानी: आप उनकी मदद करने नहीं जाएंगी?
मालकिन: नहीं रहने दो! तीन ही काफी हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें