फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स : जब पत्नी के मुंह में चला गया मच्छर, पति बोला- ये पी लो काम होगा 6 सेकेंड में शुरू

Sat, 19 Jan 2019 12:01 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कहते हैं हंसना स्वास्थ के लिए काफी अच्छा होता है और मजाकिया चुटकुले आपकी जिंदगी में खुशियां लेकर आते हैं। तो फिर देर किस बात की अमर उजाला पर पढ़िए मजेदार चुटकुले। आप इन मजेदार जोक्स को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं। 

एक व्यक्ति दारु पी कर कार चला रहा था
अचानक कार एक खम्भे से टकरा गई
पुलिस : बाहर निकल
व्यक्ति : माफ कर दो साहब जी
पुलिस : दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
व्यक्ति : अरे नहीं साहब पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...

 
विज्ञापन

2 of 6
funny jokes
पप्पू समोसे को खोलकर
अंदर का मसाला ही खा रहा था।
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
पप्पू- अरे मैं बीमार हूं न...
इसलिए डॉक्टर ने बहार की चीज खाने से मना किया है। 
-----------
सोनू बहुत दुखी था... किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
सोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपए उधार दिए थे। अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं...।

 
विज्ञापन

3 of 6
पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे...
शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते...
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है...
----------
बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा
कलर्क- हां
डाकून ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

 

4 of 6
सरकार ने फरमान जारी किया
चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
....पति ने एक्टिवा बेच दी
--------
पत्नी : ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि, ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर, ये किसके लिये लिखते हो ?
पति : पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी : तो फिर वोही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यूं हो !
 
विज्ञापन

5 of 6
पत्नि : सुनो मेरे मुहं मे मच्छर चला गया, अब क्या करू..? 
पति : पगली ऑल आउट पी ले, 6 सेकेंड में काम शुरू।
------------
बीबी : चलो ना आज कही घूमने चलते है, और हा ड्राइविंग मैं करुँगी….!!
पति- Wow…!!! मतलब जायेंगे कार में,, और आएंगे कल के अखबार में…
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई, भीड़ ने लड़के को खूब बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और स्कूटी को उठाया
एक आदमी बोला- आपको लगी तो नहीं...
लड़की- नहीं ये तो रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं न...
-----------
टीचर:- एक तरफ पैसा,
दूसरी तरफ अकल, क्या चुनोगे ?
विद्यार्थीः पैसा.
टीचर:- गलत, मै अक्कल चुनती
विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मेडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें