फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मां-बेटे की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 13 Jul 2021 11:22 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------------

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो...!
.
आदमी (गुस्से में) - एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे
किस्मत वाला कह रहे हो...!
.
साइकिल वाला - देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, तो साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - आजकल तुम घर जल्दी आ जाया करो,
हमारे मोहल्ले में बहुत चोरियां होने लगी हैं...!
.
पति - अब क्या चोरी हो गया...?
.
पत्नी - वहीं तौलिया जो हम शिमला के होटल से 
चोरी करके लाये थे...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...!
.
.
प्रेमिका - हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Pexels.com
घर जमाई - आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...!
.
सास - ऐसा क्यों...?
.
घर जमाई - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
.
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pexels.com
हॉरर फिल्म में जब लड़की को अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, तो वो ऐसे बोलती है - कौन है वहां...?
.
.
जैसे कि भूत उनको बोलेगा - अरे मैं हूं...!
.
मैगी बना रहा हूं, खाएगी क्या...?
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
एक कुंवारा मंदिर में भगवान से प्रार्थना कर रहा था...!
.
हे भगवान, कब तक पलंग के दोनों तरफ से
उतरता रहूंगा...
दूसरे तरफ से भी उतरने वाली दे दो...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
एक लड़के की नए ऑफिस में नौकरी लग गई...!
.
मां ने पूछा - बेटा कैसा चल रहा है तेरे ऑफिस का काम...?
.
लड़का - मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं...!
.
मां - अच्छा, वो कैसे...?
.
लड़का - ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है, तो सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं...!
.
मां के उड़े होश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें