फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शराबी पति को पत्नी ने दिया ऐसा मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 20 Aug 2021 10:15 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------

संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को
सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है...!
.
इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई...!
.
तब संता ने मीडिया से कहा -
बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - एक किलो शक्कर देना...!
.
दुकानदार - और क्या चाहिए...?
.
पप्पू - सरकारी नौकरी लगवा दे...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - बचपन में मां की बात सुनी होती, तो
आज यह दिन नहीं देखना पड़ता...!
.
जज - क्या कहती थी मां...?
.
संता - जब बात ही नहीं सुनी, तो कैसे बताऊं क्या कहती थी...?

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं...!
.
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो...!
.
दूसरी सहेली बोली - ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...!
.
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...
आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में'
.
रसोई में से बीवी की आवाज आई -
घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शराबी - अगर मेरे हाथ में सरकार होती,
तो मैं देश की तकदीर बदल देता...!
.
शराबी की पत्नी - अरे, पहले अपना पाजामा तो बदल ले करमजले...
.
सुबह से मेरी सलवार पहन कर घूम रहा है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें