फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: इश्क पर बनी ये धमाकेदार शायरी हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 20 Jun 2021 10:51 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------

कन्या को सु-कन्या कहो...
.
मुझे कोई एतराज नहीं...
.
पर खबरदार जो...
.
वर को सु-वर कहा तो...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति (पत्नी से) - यह शीशा तुम्हारे कारण टूटा है...!
.
.
पत्नी - बिल्कुल नहीं, तुम्हारे कारण टूटा है…
मैंने तुम्हें जब फूलदान फेंककर मारा,
तब तुम अगर अपनी जगह पर ही खड़े रहते तो यह शीशा नहीं टूटता…!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की - क्या करते हो...? 
.
लड़का - लेखक हूं...! 
.
लड़की - क्या लिखते हो...? 
.
लड़का - अपना नंबर दो ना,
एक फोटो तो दिखाओ,
ब्यूटिफूल डियर... जैसे लेख लिखता हूं फेसबुक पर...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
रिश्तेदार - और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है तुम्हारी...?
.
.
.
पप्पू - अंकल, लॉकडाउन के वजह से वो तो चलते-चलते बहुत दूर निकल गई है मुझसे...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से पूछा गया... 

एक ऐसा वाक्य बताइए, जिसमें - दुविधा, जिज्ञासा,
डर, शांति, क्रोध और खुशी का आभास हो...
.
.
पुरस्कृत वाक्य था - मेरी पत्नी मुझसे बात नहीं कर रही है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
इश्क अधूरा है तो...
.
अधूरा ही रहने दो...
.
पूरा हुआ तो...
.
झाड़ू-पोंछा करवाएगा...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें