फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति ने पत्नी को फोन कर कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 04 Jul 2021 10:28 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

----------------------------------

बहू रोए जा रही थी...
.
सास ने पुचकारते हुए पूछा -
क्यों बेटी, रो क्यों रही हो...?
.
बहू - क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं...?
.
सास - नहीं, बिल्कुल नहीं...!
.
बहू - क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं...?
.
सास - नहीं तो...!
.
बहू - क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है...?
.
सास - नहीं...!
.
बहू - क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं...?
.
सास - नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं...!
.
बहू - फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि तू तो अपनी सास जैसी दिखती है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जरूरत से ज्यादा भगवान को याद मत किया करो,
.
क्योंकि
.
किसी दिन भगवान ने याद कर लिया, तो
लेने के देने पड़ जाएंगे...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
छात्र - सर जी...
.
मास्टर - हां बोलो...!
.
छात्र - मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे...?
.
मास्टर - नहीं, बिल्कुल नहीं...!
बोलो क्या बात है...?
.
छात्र - मैंने आज होमवर्क नहीं किया...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
रात को मैंने उससे पूछा - 
तुम्हें नींद ज्यादा पसंद है या मैं...? 
.
.
सुबह 10 बजे उसका रिप्लाई आया...
लिखा था - तुम...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - भारत अकेला ऐसा देश है, जहां मौसम के लिए भी इंसानों को जिम्मेदार ठहराया जाता है...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - अरे लोग कहते नहीं है कि 'क्या शर्मा जी बड़ी गर्मी करवा दी आपने'...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने ऑफिस से पत्नी को फोन किया...
.
पति - हैलो...
खाने में क्या है...?
.
पत्नी - जहर...!
.
पति - तो फिर एक काम करना तुम खा कर सो जाना, मैं देर से आऊंगा...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें