जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पप्पू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
पप्पू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला, “ले काट ले जितना काटना है काट ले।”
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, “अबे तू इंसान है या भूत?”
पप्पू, “मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है।”