फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॅाक्टर ने रामू को दिया मजेदार जवाब...सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 08 Feb 2021 03:21 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पिता (चंपू से) - बेटा, गधे पर बैठकर क्या लिख रहे हो ? 
चंपू - पापा, कल टीचर ने गधे पर निबंध लिखने के लिए कहा था, 
वही लिख रहा हूं।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
सोनू और मोनू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे। 

अध्यापिका- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? 

सोनू- मैडम फिर आप कहोगे कि नकल मारी है इसीलिए।
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू - पहले मुझे लगता था कि मैं 
सारा काम सही से करता हूं...

और...
मुझसे कभी कोई गलती नहीं होती...

गप्पू - हां तो, फिर क्या हुआ? 

पप्पू - फिर एक दिन मेरी शादी हो गई...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
ब्वॉयफ्रेंड - 
जान तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर...? 

गर्लफ्रेंड - 
इधर-उधर कहां लिखते हो,
अगर सच्चा प्यार करते हो तो 
सीधे अपनी प्रॉपर्टी के पेपर पर लिखो...!!!

लड़का बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
जब रामू ने डॉक्टर से पूछा प्लास्टिक सर्जरी का खर्च

रामू - डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा? 
डॉक्टर - 50 हजार 


रामू - अगर प्लास्टिक हम दें तो...


डॉक्टर (गुस्से से) - तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना, 

मुफ्त में हो जाएगा...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें