फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॅाक्टर ने मरीज को दिया मजेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जवाब

Fri, 05 Feb 2021 02:07 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

दो चूहे पेड़ पर बैठे थे,
नीचे से एक हाथी गुजरा। एक चूहा हाथी पर गिर गया।
तभी दूसरा चूहा बोला, “दबा कर रख इसे, मैं भी आता हूं।”
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
एक मच्छर परेशान बैठा था,
दूसरे ने पूछा, “भाई क्या हुआ तुझे?”
पहला बोला, “यार गजब हो रहा है।
चूहेदानी में चूहा,
साबुनदानी में साबुन,
मगर मच्छरदानी में आदमी सो रहा है।”
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
संता अपनी बीवी से- मैं तुमसे तंग आ चुका हूं। भगवान के लिए चुप हो जाओ, मुझे अब शांति के साथ रहना है।

बोवी -हां हां मुझे भी नहीं रहना तुम्हारे साथ, मुझे रमन के साथ रहना है..

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
सुरेश सूट सिलवाने दर्जी के पास गया।
दर्जी ने कपड़ा नापा और बोला : " कपड़ा कम है। "
वो दूसरे दर्जी के पास चला गया।
उसने नाप लेने के बाद कहा : " आप 2 दिन बाद सूट ले जाइए। "

दो दिन बाद सुरेश सूट लिया और पैसे दे रहा था कि, दर्जी का 5 साल का लड़का आ गया। उसने भी बिल्कुल उसी कपड़े का सूट पहन रखा था।

सुरेश पहले वाले दर्जी के पास गया और बोला :" तुम तो कहते थे कि, कपड़ा कम है, लेकिन उस दूसरे दर्जी ने उसी कपड़े से न केवल मेरा, बल्कि अपने लड़के का भी सूट बना लिया। "
दर्जी बोला : 'उसका लड़का 5 साल को है और मेरा लड़का 13 साल का।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
मरीज - डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है,
ज्यादा काम करता हूं तो थक जाता हूं, 
देर तक जगा रहूं
तो नींद आ जाती है, मैं क्या करूं...?

डॉक्टर - रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें