फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शादीशुदा लोगों द्वारा बोले जाना वाला सबसे मजेदार झूठ...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 15 Feb 2021 09:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पतिदेव बेडरूम मे बैठा लैपटॉप पर काम रहे थे...
पास ही बेड पर आराम से लेटी हुए पत्नी मोबाइल में बिजी थी...
.
अचानक पति के मोबाइल पर व्हाटसएप मैसज की रिंगटोन बजी,
जो कि फ्रीज के ऊपर चार्जिंग पर लगा था।
.
पति झपट कर मोबाइल के पास पहुंचा और
चेक किया तो उस पर पत्नी का मैसेज आया था..
'आते हुए फ्रिज मे से पानी की बोतल उठाते लाना'
.
तुम्हारी अपनी...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी मंदिर गई और मन्नत का धागा बांधने के लिए हाथ उठाए,
फिर कुछ सोचकर मन्नत का धागा बांधे बिना ही हाथ नीचे कर लिए।
.
पति - ये क्या, मन्नत नहीं मांगी....?
.
पत्नी - मांगने ही वाली थी कि हे ईश्वर
आपकी तमाम मुश्किलें दूर कर दें...
फिर सोचा कहीं मैं ही न निपट जाऊं।
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
परम सत्य ज्ञान...
.
ऑफिस जाते वक्त बाहर कुत्ता सोते हुए दिखे
और शाम को वापस आते वक्त भी कुत्ता सोता हुए दिखे
तो समझ जाना 'जिंदगी कुत्ते से बदतर है'!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
विवाहित महिलाओं द्वारा बोला जाने वाला सबसे बड़ा झूठ...
'इनसे पूछना पड़ेगा'
.
और...
.
विवाहित पुरुषों द्वारा बोला जाने वाला सबसे बड़ा झूठ...
'उससे क्या पूछना'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला,
फिर छात्र से पूछा - बताओ कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं...?
.
छात्र - सर नहीं घुलेगा...
.
टीचर - शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता...?
.
छात्र - सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो
आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें