फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यत्मिक हुए संता के सवालों का पत्नी ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 24 Aug 2020 12:50 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

------------------------------------------
बीवी - तुम मुझे ऐसी दो बातें बोलो कि
एक से मैं खुश हो जाऊं और दूसरे से गुस्सा आ जाए। 
.
.
पति ने कहा - तुम मेरी जिंदगी हो। 
और लानत है ऐसी जिंदगी पर...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है? 

बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 

बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!!! 
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - अगले साल मेरे पास करोड़ों का बंगला,
ऑडी कार और करोड़ों रुपये अकाउंट में होंगे। 
.
गप्पू - वो कैसे...? 
.
पप्पू - अभी-अभी नेटवर्क मार्केटिंग वाला मुझे समझा कर गया है...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
संता सुबह सुबह थोड़ा सा आध्यात्मिक हो गया
और आंखें बंद करके सोचने लगा- 

कौन हूं मैं..?
कहां से आया हूं..?
क्यों आया हूं..?
.
तभी किचन से उसकी पत्नी की आवाज आई - एक नम्बर के आलसी हो तुम,
पता नहीं कौन सी दुनिया से यहां आए हो मेरा वक्त खराब करने,
उठो और नहाने जाओ...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें