जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा -
आपने जो परफ्यूम लगाया है, उसका नाम जान सकता हूं...?
अपनी पत्नी को भेंट करुंगा...!!!
.
.
महिला - पत्नी को मत भेंट कीजिएगा,
वरना किसी भी जलील आदमी को उनसे बात करने का बहाना मिल जाएगा...!!!
विज्ञापन
2 of 4
Jokes
- फोटो : Pixabay
पप्पू - मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या है...?
.
गप्पू - पता नहीं, तुम बताओ...
.
पप्पू - मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना...!!!
विज्ञापन
3 of 4
Jokes
- फोटो : Pixabay
पहले दुकानों में लिखा होता था, 'ग्राहक भगवान है'
तो देवताओं जैसी फिलिंग आती थी...
.
और...
.
अब लिखा होता है, 'आप कैमरे की निगरानी में हैं'
तो कसम से चोरों जैसी फिलिंग आती है...!!!
पप्पू - केवल दो तरह के आदमी औरत को नहीं समझ पाते...
.
गप्पू - कौन-कौन...?
.
पप्पू - कुंवारे और विवाहित...!!!
.
गप्पू - और जो समझ जाते हैं वो...?
.
पप्पू - वो तो फिर साधु-संत बनकर कोई आश्रम पकड़ लेते हैं..!!!