Santa Banta Jokes in Hindi: आज कल की चुनौतियों से भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो तनाव आपसे दूर रहता है। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी की तबीयत कुछ खराब रहती थी, तो उसने पेंटर से अपनी एक तस्वीर बनवाई,
फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा कि गले में नौलखा हार भी बना दो।
पेंटिंग बनने के बाद पेंटर ने पूछा- आपने ऐसा क्यों किया...?
पत्नी बोली- कभी मैं मर गई, तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे, नई वाली आएगी, तो वो
हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा...
तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...
इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!