जोक्स: हंसने और मुस्कुराने से हमारे आसपास खुशी का माहौल रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव से भी हमें बचे रहते हैं। अगर हमें सेहतमंद रहना है, तो मानसिक तनाव को अपने आप से दूर रखना होगा। इसके लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुले को पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो,
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर,
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है,
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!