जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पप्पू नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गया...
.
साक्षात्कार लेने वाला - आप कितना बड़ा खतरा उठा सकते हैं...
.
पप्पू - सर, भगवान से अगले जन्म में भी यही पत्नी मांगी है, जो अभी है।
.
फिर क्या, जवाब के बाद पप्पू को तुरंत नौकरी मिल गई...