फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बारे में सास-बहू की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 06 Jan 2021 04:54 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू के एक शुभचिंतक ने उसे यह सुझाव दिया कि
पत्नी से बहस से नहीं जीतो,
बल्कि अपनी मुस्कान से हराओ।
.
पप्पू ने प्रयास किया...
.
पत्नी बोली -
बहुत ज्यादा हंसी आ रही है तुमको आजकल...
लगता है तुम्हारा भूत उतारना पड़ेगा...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
ये तो अच्छा हुआ कि 1947 में व्हाट्सएप नहीं था...
.
वरना आजादी के लिए कोई जंग में उतरता ही नहीं, 
.
लोग घर बैठे ही कहते कि...
इस मैसेज को इतना फैलाओ कि अंग्रेज खुद भारत छोड़कर भाग जाएं...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
अध्यापक ने कक्षा में पूछा -
सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है...?
.
पप्पू ने हाथ खड़ा किया...
.
शिक्षक ने कहा - शाबास बेटा, बताओ...?
.
पप्पू - सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (sea-near)
और जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पतिदेव बेडरूम मे बैठा लैपटॉप पर काम रहे थे...
पास ही बेड पर आराम से लेटी हुए पत्नी मोबाइल में व्यस्त थी...
.
अचानक पति के मोबाइल पर व्हाटसएप मैसज की रिंगटोन बजी,
जो कि फ्रीज के ऊपर चार्जिंग पर लगा था।
.
पति झपट कर मोबाइल के पास पहुंचा और
चेक किया तो उस पर पत्नी का मैसेज आया था।
.
'आते हुए फ्रिज में से पानी की बोतल उठाते लाना'
.
तुम्हारी अपनी...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बहू - मां जी, ये अभी तक नहीं आए,
कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ...
.
सास - अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है...?
.
ऐसा भी तो हो सकता है कि
किसी ट्रक के नीचे आ गया हो...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें