फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूछे गए मजेदार सवाल का जवाब भी मिला धमाकेदार....पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 03 Dec 2020 04:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

रिश्तेदार - और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है तुम्हारी? 
.
.
.
पप्पू - अंकल, वो तो चलते-चलते बहुत दूर
निकल गई है मुझसे...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पिताजी - पढ़ेगा नहीं तो क्या करेगा?
.
बेटा - बस चलाऊंगा, फिर अपनी बस लूंगा,
आम के बाग खरीदूंगा, बीवी को पढ़ाऊंगा,
उसे कलेक्टर बनाऊंगा, आपके नाम पर
अस्पताल खोलूंगा...!
.
पिताजी ने चप्पल निकाली और बोले -
तूने आज फिर सूर्यवंशम देखी है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी कभी चुप भी रहा करो...!
.
.
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं तो चेहरा बेहद हसीन लगता है!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पति - तुमने तो सुबह कहा था कि रात के खाने में दो ऑप्शन होंगे!
लेकिन यहां तो सिर्फ एक ही सब्जी दिख रही है...
.
.
पत्नी - (शांत स्वर में) ऑप्शन दो ही है...
.
1 - खाना है तो खाओ
2 - नहीं तो रहने दो...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
काका - कमर में बहुत दर्द है...जरा गुप्ता जी के घर से
आयोडेक्स ले आओ...!
.
काकी - अरे वो नहीं देंगे, बहुत कंजूस हैं!
.
काका - हां हैं तो खानदानी कंजूस, पता नहीं इतने पैसे लेकर कहां जाएंगे...
मर जाएंगे यूं ही... ऐसा करो अलमारी से तुम अपनी ही निकाल लो,
दर्द कुछ ज्यादा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
एक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से पूछा गया...
.
एक ऐसा वाक्य बताइए, जिसमें - दुविधा, जिज्ञासा,
डर, शांति, क्रोध और खुशी का आभास हो।
.
पुरस्कृत वाक्य था - मेरी पत्नी मुझसे बात नहीं कर रही है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें