जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पुलिस - तुम्हारे सामने चोर उस लड़की का
पर्स छीन रहा था और तुमने उसकी कोई
मदद नहीं की..!
.
लड़का - मैं उस लड़की को जानता हूं,
उसने व्हाट्सएप स्टेटस डाला है-
'मैं अपनी प्रॉब्लम्स खुद सॉल्व कर सकती हूं,
अपने काम से काम रखो..!'
.
पुलिस - फिर ठीक है, उसकी प्रॉब्लम वो जाने...!!!